यातायात नियम तोड़ने पर अब देना होगा इतना जुर्माना
![]() |
new traffic rules |
खास बातें
- यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब चुकाना होगा अधिक जुर्माना
- सरकार ने यातायात अपराधों के लिए निर्धारित जुर्माना राशि बढ़ाई
- मोटरयान नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पर लगी कैबिनेट की मुहर
बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने पर 300 रुपए के स्थान पर अब 500 रुपए जुर्माना लगेगा।
इसी तरह बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने और गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात करने पर 500 के स्थान पर अब 1000 रुपये जुर्माना चुकाना होगा।
इसी तरह बिना हेलमेट के दो पहिया चलाने वाले वाहन चालकों से भी 500 के स्थान पर 1000 रुपये वसूला जाएगा।
उत्तर प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब पहले से अधिक जुर्माना देना होगा। इसके लिए मोटरयान नियमावली-1988 की धारा-200 में संशोधन प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के जरिए सरकार ने बिना नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने जैसे मामलों में जुर्माने की राशि में वृद्धि कर दिया है। पहली बार पकड़े जाने पर लगने वाली जुर्माना राशि में डेढ़ गुना से तीन गुना तक की वृद्धि की गई हैं।
Fines in English:
Traffic Violation and Fine Amount in India in 2019
Violation | New fine amount | Previous fine amount |
---|---|---|
Overloading Two-wheelers | Rs. 2000; License scrapping for three months | Rs. 100 |
Drunken Driving | Rs. 10,000 | Rs. 2,000 |
Overspeeding | Rs. 1,000 for LMV; Rs. 2,000 for MMV | Rs. 400 |
Dangerous Driving | Rs. 5,000 | Rs. 1,000 |
Driving Without Car or Two Wheeler Insurance | Rs. 2,000 | Rs. 100 |
Signal Jumping | Rs. 1000; License scrapping for three months | Rs. 100 |
Riding Without Helmet | Rs. 1000; License scrapping for three months | Rs. 100 |
Driving Without Permit | Up to Rs. 10,000 | Up to Rs. 5,000 |